गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर। रविवार की सुबह नौकायन से सुबह 7:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में नगर निगम के महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव समेत सभी 80 वार्डो के पार्षद, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल होंगे। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने महानगरवासियों से अपील किया है कि वे राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए इस तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...