गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण नौकायन रोड, नया सवेरा को अतिक्रमण बनाने के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाएगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने सोमवार को इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। हर दिन शाम 04 बजे से रात 09 बजे तक ये अधिकारी कर्मचारी निरीक्षण कर अवैध रूप से ठेला-खोमचा लगाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। इसके लिए सोमवार को अवैध वेंडरों को चेतावनी भी दी गई। नौकायन घाट के अलावा रामगढ़ताल और प्राधिकरण की कालोनियों की भी विशेष सफाई अभियान चलेगा। दूसरी ओर रामगढ़झील में सहारा इस्टेट से लेकर स्मार्टव्हील तक जलकुंभी भी निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.