गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौकायन मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 20 फीट ऊपर उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक और बगल में बैठा युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त कार सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत निवासी रीता यादव के नाम पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार कार मामखोर निवासी उत्सव शुक्ला चला रहा था, जबकि बगल की सीट पर रीता यादव का पुत्र आयुष यादव बैठा था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों नौकायन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। चंपा देवी पार्क के सामने कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर उछल गई। बताया जा रहा है कि उक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.