गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन के पास सिपाहियों द्वारा एक दुकान के कर्मचारी को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। अधिक देर तक दुकान खुलने के कारण सिपाही बंद कराने पहुंचे थे और कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी। पहले थप्पड़ से मारा और दोबारा जूतों से पिटाई की। पीड़ित की ओर से थाने पर शिकायत की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, 'हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। नौकायन स्थित चाय की दुकान हाट स्पेशल पर बुद्ध विहार पार्ट सी निवासी विवेक पटवा काम करता है। थाने पर की गई शिकायत में उसने बताया कि 24 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे दुकान पर बर्तन धुल रहा था। उसी समय नौकायन चौकी के तीन सिपाही व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.