गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन चौकी के पास चार पहिया सवार ने एक पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तब वाहन सवार ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसवाले ने किसी तरह से जान बचाई। पुलिसकर्मी द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। घटना छह फरवरी की रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिपाही उपेंद्र कुमार कुशवाहा रामगढ़ताल थाने में तैनात हैं और घटना के समय नौकायन पुलिस चौकी पर ड्यूटी पर थे। उनकी बाइक चौकी के सामने खड़ी थी। आरोप है कि दीपक चौरसिया नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जब सिपाही ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन...