शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- तिलहर। ज्वेलर्स के यहां हुई 28 लाख के जेवरातों की चोरी के मामले में पुलिस ने दुकान पर काम करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दातागंज मोहल्ले के शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनकी मुख्य बाजार में रजिस्टर्ड ज्वेलर्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर 2025 से उनकी दुकान पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव कमलापुर निवासी भरत गंगवार काम कर रहा है। इसी दौरान उसकी दुकान से 180 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से उनकी दुकान पर भरत नहीं आ रहा है जिससे चोरी का शक उसे पर गहराया तथा सीसीटीवी कैमरा से भी कुछ गतिविधियां उसकी संदिग्ध पाई गई। उन्होंने बताया कि जब भरत के बारे में उसके घर पता किया गया तो पता लगा वह कई दिनों से अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने गया हुआ है। पुलिस ने आरोपी भरत...