लातेहार, फरवरी 5 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेतारियाखाड़ कोलियरी परिसर में विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों द्वारा नौकरी और बकाया मुआवजे की मांग को लेकर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना एक माह से अधिक समय से जारी है। गुरुवार को लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी धरना स्थल पर पहुंचीं और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन कुमार यादव कर रहे हैं। इस दौरान धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने सीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कही कि तेतारियाखाड़ कोलियरी को संचालित हुए लगभग 35 वर्ष बीत चुके हैं,लेकिन आज तक विस्थापितों को न तो समुचित रोजगार उपलब्ध कराया गया और न ही उनका पूरा मुआवजा भुगतान किया गया है। उन्होंने कही कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा विस्थापित ग्रामीणों का लगातार शोषण किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.