सहरसा, सितम्बर 27 -- सहरसा, नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पांच के निगम पार्षद मुशहरु राम ने शुक्रवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने नगर निगम कार्यालय जाकर नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। त्यागपत्र देने वाले पार्षद ने बताया कि पिछले दिनों समाहरणालय में परिचारी के पद पर उनका चयन हुआ है।जिस पद पर वे योगदान देने जा रहे हैं।इसलिए पार्षद त्यागपत्र दिया है। नगर आयुक्त प्रभात ने बताया कि वार्ड पांच के पार्षद ने अपना त्यागपत्र सौंपा है। लेकिन त्यागपत्र में उन्होंने किसी भी बात की जिक्र नहीं की है की किस कारण वे त्यागपत्र दे रहे हैं। मौके पर वार्ड पार्षद आशीष रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...