रांची, जून 12 -- रांची। रांची के चुटिया कृष्णापुरी निवासी देवयानी टुडू से नौकरी लगाने के नाम पर 4.72 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोप युगल किशोर कुमार उर्फ कमल किशोर सिंह और शशांक कुमार सिन्हा पर लगा है। देवयानी टुडू की ओर से थाने में दिए गए आवेद में कहा गया है कि उनके पति राकेश कुमार से आरोपियों की 2023 में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। दोनों ने उनके पति को नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके बाद फोन के माध्यम से राशि ली। राशि लेने के बाद दोनों आरोपी टाल मटोल करने लगे। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...