पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके मोहल्ला का रहने वाला अर्पित जायसवाल पूर्व से घरेलू संबंध होने की वजह से उसके घर आता जाता था। अर्पित ने अपनी पत्नी को स्टॉफ नर्स बनवाने का हवाला देकर उसकी पत्नी की नौकरी लगाने का झांसा दिया। बातों में विश्वास कर आरोपी ने अपने और अपने परिजनों के खातों में वर्ष 2024 से लेकर जून 2025 तक कुल सात लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद न तो पत्नी की नौकरी लगी और न ही रुपये वापस किए गए। रुपये मागने पर आरोपी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अर्पित, तेज बहादुर, अभिषेक जौहरी, विवाह उर्फ विभा, मानसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.