बिजनौर, फरवरी 5 -- बिजनौर। बिजनौर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। अपने पैसे मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। युवक की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली के रेलवे स्टेशन रोड निवासी पीड़ित मंयक भटनागर पुत्र सुनील भटनागर ने बताया कि उसके प्रसानु कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह, निवासी ग्राम भंडौरा, थाना व तहसील मुजफ्फरनगर से लंबे समय से दोस्ताना और पारिवारिक संबंध थे। आरोप है कि प्रसानु कुमार ने वर्ष 2016 में यह कहकर उससे रुपये लिए कि उसकी आयकर विभाग में बड़ी सेटिंग है और वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। पूरी तरह भरोसा करने पर मंयक ने सितंबर 2016 में उसे सात लाख रुपये दे दिए। जब काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगी, तो आरोपी ने रकम लौटाने के लिए एक साल का समय मांगा, लेकिन समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.