रामपुर, दिसम्बर 8 -- सिक्योरिटी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराने और फर्जी व कूटरचित नियुक्ति पत्र भेजने के आरोप में गंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सात दिसंबर को साइबर सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वाट्सएप कॉल करके कंपनी में नौकरी लगवाने की बात करता है। पुलिस ने मामले की जांच की और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिस पर जांच में आया कि वह फर्जी व कूटरचित नियुक्ति पत्र भेजकर नौकरी लगवाता है। उसके फोन पर फर्जी दस्तावेज भी मिले है। पकड़ा गया आरोपी घेर फतेह खान थाना गंज निवासी दानिश खान पुत्र मंजूर खान है। पूछताछ में सामने आया कि उसने धनराशि एटीएम, चैक व यूपीआई के माध्यम से निकाली है। पुलिस ने इसके पास से चार पासबुक, चार चैक बुक, दो पासपोर्ट, दो क्यूआर कोड, एक क्रेडिट कार्ड, एडीएम कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.