लखनऊ, मार्च 28 -- नादरगंज उपकेंद्र में नियुक्ति कराने का झांसा देकर सगे भाइयों से करीब एक लाख 88 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। फर्जी कागज के जरिए नियुक्ति पत्र दिया गया। बड़े भाई ने आठ महीने तक कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम भी किया। लेकिन उसके वेतन नहीं मिला। वहीं, छोटे भाई की ज्वाइनिंग ही नहीं कराई गई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 25 हजार तनख्वाह मिलने का किया था दावा पारा सलेमपुर निवासी संगम के मुताबिक वर्ष 2022 में नौकरी के सिलसिले में धीरज बहादुर कनौजिया से मुलाकात हुई थी। आरोपित ने बताया कि संविदा के आधार पर नादरगंज उपकेंद्र में नियुक्ति होनी है। झांसा देकर संगम के साथ उसके भाई शिवम की नौकरी लगवाने का भरोसा धीरज ने दिया। दोनों भाइयों को ज्वाइनिंग लेटर दिए गए। जिसके बाद संगम को उपकेंद्र में काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.