पटना, फरवरी 15 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने राज्य सरकार द्वारा नौकरी और रोजगार दिए जाने के दावे को चुनौती दी है। साथ ही सरकार से इस मसले पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। रविवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि 2020 और 2025 के बीच 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की बात सही नहीं है। कहा कि अगर यह सच है तो सरकार को विभागवार इसकी जानकारी देनी चाहिए। राज्य के किस-किस प्रखंड में किन-किन लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया, यह भी बताया जाए। यही नहीं 2005 से लेकर अबतक कितने युवाओं को नौकरी दी गई और इस बीच कितने लोग सेवानिवृत्त हुए, यह भी बताया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...