देहरादून, मार्च 20 -- विधानसभा, आयुष, वन विभाग से हटाए गए लोगों का मसला उठाया सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक देहरादून, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया। कहा कि इस सरकार में युवाओं को नौकरी देने की बजाय नौकरियां छीनने का काम किया गया। कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे अपरिपक्व लोगों के बयानों से प्रदेश में माहौल खराब हो रहा है। कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए हरक सिंह ने कहा कि राज्य में 50 हजार से अधिक सरकारी पद खाली हैं। कहीं किसी को कोई नौकरी नहीं लग रही है। परीक्षा होती है, तो पेपर लीक हो जाता है। जिन लोगों की आयुष, वन विभाग, विधानसभा समेत अन्य विभागों में आउटसोर्स, संविदा पर नौकरी लगी, उन्हें सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.