मोतिहारी, फरवरी 10 -- हरसिद्धि।निस नौकरी दिलाने व शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने एक दिव्यांग युवती से लगातार छह वर्षों तक शारीरिक शोषण किया है। जब युवती गर्भवती हुई तो युवक ने उसने शादी का आश्वासन दिया। इसी दौरान दिव्यांग युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। उस समय तक युवक उसे झांसा देता रहा। झांसा देने वाला युवक ओलाहा लोहार पट्टी गांव का रहने वाला तारबाबू महतो का पुत्र अमित कुमार है। मामले में पीपराकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित युवती ने थाना में आवेदन दिया है। उसने कहा है कि वर्ष 2018 में मोतिहारी अपने मां का इलाज कराने गई थी। जहां ओलाहा लोहार पट्टी के रहने वाले तारबाबू महतो के पुत्र अमित कुमार से मुलाकात हुई। उसने विश्वास दिलाया कि आप दिव्यांग है। आपको नौकरी मिल जाएगी। उसके बाद युवती अमित के संपर्क में आ गई। फोन पर बात होने लगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.