गोरखपुर, मार्च 27 -- मोतीराम अड्डा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के गौरी मंगलपुर निवासी शैलेश गुप्ता की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने तीन लोगों पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोराबार क्षेत्र के गौरी मंगलपुर निवासी योगी प्रसाद चौधरी, झंगहा क्षेत्र के अमहिया अजय कुमार गुप्ता व अभिजीत गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। शैलेश गुप्ता ने एसएसपी को 24 मार्च को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनके पिता हरीलाल गुप्ता से गांव के ही योगी चौधरी ने अमहिया निवासी अजय कुमार गुप्ता को मिलाया और बताया कि नौकरी लगवा देंगे। इसके एवज में एक लाख देना पड़ेगा। उनकी बातों पर विश्वास करके नवंबर 2022 में 50 हज़ार व जनवरी 2023 में 25-25 हजार रुपए दो बार में 50 हज़ार सहित कुल एक लाख रुपया दे दिया। काफी समय बीत जाने पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.