प्रयागराज, फरवरी 4 -- रम्मन का पुरवा सुलेमसराय निवासी एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मामले में सात लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। भुक्तभोगी विपिन शेष के मुताबिक, 2015 में एक तिलक समारोह में उसकी मुलाकात कौशाम्बी में सरायअकिल थानाक्षेत्र के खरका फकीराबाद निवासी अतुल कुमार से हुई। अतुल ने अपने समाज के लड़कों को सरकारी नौकरी दिलाने और तरक्की की बात कही। दोनों में बातचीत होने लगी। 2017 में अतुल ने अपने घर बुलाया। वहां उसके पिता रामदीन और भाई भानु प्रताप व अनुज आदि ने रुपये खर्च करने पर गारंटी के साथ नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उनकी बातों पर यकीन कर उसने कई बार में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख 40 हजार रुपये दिए। खुद को नेवी में इं...