लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। बंथरा में एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने युवती से 2.23 लाख रुपये की ठगी कर ली। डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर बंथरा पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। बनी निवासी प्रतीक्षा प्रजापति के मुताबिक, नौ सितंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाली महिला ने खुद को एक न्यूज चैनल की कर्मचारी ऊषा भारती बताया था। आरोप है कि उसने न्यूज चैनल में उनकी नौकरी लगवाने की बात कही। पीड़िता ने जब टालमटोल की तो ऊषा ने कॉल अपनी साथी सत्यम दीक्षित को ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि सत्यम ने उन्हें बातों में फंसा कर नौकरी के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद जालसाजों ने झांसे में लेकर प्रतीक्षा से नौकरी दिलाने के नाम पर 2.23 लाख रुपये की ठगी कर ली। काफी दिनों तक पीड...