सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- कादीपुर, संवाददाता । नौकरी दिलाने के नाम पर चालीस हजार रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। गोसाईगंज थाने के अरवल कीरी करवत निवासी अनीता पत्नी गोविंद का आरोप है कि कोतवाली के लक्ष्मणपुर गांव के राधेश्याम ने उनसे नौकरी का झांसा देते हुए एक लाख रुपए की मांग किया था। दिसंबर 2025 में अनीता ने उन्हें चालीस हजार रुपए नगद दे दिया था। उन्हें नौकरी नही मिली और पैसा मांगने पर विपक्षी फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...