मुरादाबाद, फरवरी 9 -- नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भायपुर निवासी बलवीर सिंह पुत्र स्व. लाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम असलेमपुर ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर भारी रकम हड़प ली थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान 09 फरवरी को मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 340(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। अभियुक्त दीपक सिंह को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पीड़ित बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि अभियुक्त ने उसे विश्वास में लेकर नौ...