नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे भगोड़ा बदमाश का गिरफ्तार किया है जो नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी रंजन पासवान दिल्ली के मयूर विहार इलाके में शशि गार्डन का रहने वाला है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को इस साल 14 जनवरी को भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक वह भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके नौकरी के इच्छुक कई लोगों से फर्जीवाड़ा कर करीब एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी कर चुका है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी रंजन पासवान फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि फरार बदमाशों की धर-पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.