अमरोहा, अगस्त 7 -- नौकरी दिलवाने के नाम पर एक लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़िता महिला ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना वर्ष 2024 की बताई जा रही है। क्षेत्र के गांव हाशमपुर पखरौला निवासी सुकिया ने अपने पुत्र मुबारक की नौकरी लगवाने के नाम पर असगर को 15 अक्तूबर 2024 को एक लाख रुपये दिए थे। काफी दिन बीत जाने के बाद भी असगर ने मुबारक की नौकरी नहीं लगवाई तो सुकिया ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि मुबारक टालमटोल करता रहा। चार अप्रैल को सुकिया ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये देने से मना कर दिया। अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में असगर अली, अरशद व राशिद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.