बरेली, नवम्बर 29 -- फतेहगंज पूर्वी। बिजली निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाल ने दो युवकों से तीन लाख की ठी की है। युवकों ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बिथरी चैनपुर निवासी अयूब व फरीदपुर के उवैस ने बताया कि सात माह पहले उनकी फतेहगंज पूर्वी के एक युवक से मुलाकात हुई। उसने बिजली निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख की रकम मांगी। दोनों ने उसे तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने अयूब और उवैस को फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिया। ट्रेनिंग के नाम पर स्मार्ट मीटर लगाने का प्राइवेट काम उनसे कराया गया। उन्हें पता चला कि मीटर लगवाने का काम प्राइवेट तरीके से किया जा रहा है, तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उसके बाद उन्होंने उस युवक से बात की तो वह गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इन लोगों ने पता किया तो पता चला क...