अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के लेखराज नगर में गुरुवार की रात युवक ने खंडहर मकान में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह नौकरी की तलाश में गुरुग्राम जाने वाला था। वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन घरेलू कलह से इंकार कर रहे हैं। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लेखराज नगर निवासी सुमित कुमार (21) पुत्र ज्ञान प्रकाश शर्मा रामघाट रोड स्थित एक मॉल में नौकरी करता था। एक माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। तब से वह नौकरी की तलाश में था। परिवार में इकलौता बेटा था। छोटी बहन हैं। परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात करीब दस बजे वह घर पहंुच गया। फिर पिता के फोन से बातचीत करता रहा। इसके बाद वह टहलते हुए घर से बाहर चला गया। देर रात घर के पास में बने खंड...