संवाददाता, दिसम्बर 22 -- बागपत की साइबर सेल ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग चार स्थानों पर कॉल सेंटर चलाकर फर्जी इंटरव्यू आयोजित कर लोगों को नौकरी का झांसा देते थे और फिर उनसे ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर जिले के दो मोबाइल नंबरों से साइबर ठगी होने की शिकायत साइबर सेल को मिली तो जांच में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। रविवार सुबह साइबर सेल ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां के पास से गैंग के सरगना दिल्ली निवासी अनुज के साथ नोएडा की रहने वाली शिवानी, आशा, मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.