गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा,। मंगलवार को चौथे जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला 2025 के तहत आयोजित कार्यक्रम में 483 युवक-युवतियों को ऑफर लेटर मिला। डीसी शेखर जमुआर सहित अन्य अधिकारियों ने युवक-युवतियों को ऑफर लेटर दिया। उस दौरान डीसी ने युवक-युवतियों को मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि नौकरी छोटी-बड़ी नहीं होती है। किसी काम को करने के लिए नींव को मजबूत करना जरूरी है। नींव को मजबूत करने के लिए मेहनत अति आवश्यक है। रोजगार मेला ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से बेरोजगार युवाओं को बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत आयोजित था। मौके पर डीसी ने कहा कि सफलता के लिए इंफॉर्मेशन, एनालिसिस एवं एप्लीकेशन आवश्यक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.