लखनऊ, दिसम्बर 11 -- पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई कर सकेंगे। तीन लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी पाए विद्यार्थियों के लिये खुशी की बात है कि कम्पनी इन्हें नौकरी के साथ बीटेक कराएगी। इससे युवाओं की दक्षता बढ़ने के साथ ही बड़े पैकेज वाली दूसरी नौकरियों की राह आसान होगी। राजकीय पालिटेक्निक में बुधवार को आयोजित कैंपस ड्राइव में अहमदाबाद से आयी टाटा कम्पनी ने 75 विद्यार्थियों को चयनित किया है। कम्पनी सभी चयनितों के बीटेक की पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी। प्लेसमेंट अधिकारी एसपी सोनी ने बताया कि कैंपस ड्राइव में प्रदेश के 162 राजकीय व सहायता प्राप्त संस्थानों के छात्र और छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। प्रदेश के विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों के 400 अभ्यर्थी शामिल हुए। ये सभी अभ्यर्थी मैकेनिकल, ऑटो मोबाइल, प्रोडक्शन व इलेक्ट्रिक...