मैनपुरी, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सहित अन्य चार संगठनों से जुड़े शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। टेट अनिवार्यता का विरोध करते हुए शिक्षक ने कहा कि इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। नौकरी के बीच में टेट परीक्षा पास करने जैसा निर्देश शिक्षकों का अपमान है। 25 फरवरी तक विरोध होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि नौकरी के बीच में टेट परीक्षा पास करना शिक्षकों की योग्यता पर सवाल खड़े करने जैसा है। जबकि शिक्षकों ने नौकरी ज्वाइनिंग के समय सभी मानकों को पूरा किया, अपनी योग्यता साबित की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का अपमान नहीं सहा जाएगा। सोमवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। ये विरोध 25 फरवरी तक तक चलेगा। वहीं 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बीएसए कार्या...