लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ। कुलियों को रेलवे की स्थाई नौकरी में समायोजित करने, उनके लिए चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, वर्दी, विश्रामगृह आदि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने और कुलियों का काम निजी क्षेत्र को देने पर रोक लगाने की मांगों पर गुरुवार दोपहर 12 बजे से पूरे देश के कुली एक्स पर अभियान चलाएंगे। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के कोआर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेलवे बोर्ड को टैग कर पोस्ट किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को देश भर के कुलियों की वर्चुअल बैठक में लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...