रांची, अक्टूबर 13 -- रांची। हिनू किलबर्न कॉलोनी के रहने वाले विजय सिन्हा से सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे 27 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोप शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड कुमार गौरव पर लगा है। इस संबंध में विजय सिन्हा ने कुमार गौरव के खिलाफ डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विजय सिन्हा के अनुसार, आरोपी कुमार गौरव से उनकी मुलाकात डोरंडा में हुई थी। बाचतीच के क्रम में गौरव ने उन्हें बताया कि वह सरकारी नौकरी लगवाने का काम करते हैं। भरोसा में लेकर आरोपी ने उनसे 27 लाख की डिमांड की, जिसे विजय ने उन्हें दिया। इस दौरान आरोपी ने उन्हें एक नियुक्ति पत्र भी दिया। पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद जब वह पैसे वापस मांगा तो आरोपी ने पहले टालमटोल की। बाद में जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद वह थाना पहुंचे और म...