कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना में झुमरी तिलैया के बजरंग नगर निवासी लक्ष्मण बर्णवाल ने नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। लक्ष्मण बर्णवाल के अनुसार, उनके पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर नियोजन कार्यालय कोडरमा में पूर्व कार्यरत रात्री प्रहरी प्रेम शंकर ने उनसे सात लाख रुपये ठग लिए। लक्ष्मण बर्णवाल ने बताया कि प्रेम शंकर ने अब तक कुल सात लाख रुपये में से तीन लाख रुपये लौटाए हैं, जबकि चार लाख रुपये अभी तक नहीं लौटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी निश्चित समय में पैसा लौटाने का अनुरोध किया था, लेकिन शंकर ने अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की। कोडरमा थाना ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज़ी से आगे बढ़ाया ...