कानपुर, फरवरी 21 -- नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 80.60 लाख की रकम हड़पने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी शातिर को पुलिस ने लखनऊ से धर दबोचा। आरोपी घटना के बाद लंबे समय से फरार था। पशुपति नगर निवासी एके बाजपेई ने वर्ष 2023 में आइआईटी देवी सहाय नगर निवासी सतनाम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। एके बाजपेई के मुताबिक वर्ष 2020 के दौरान सतनाम ने उन्हें सरकार में अच्छी पैठ का हवाला देकर नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जिसपर विश्वास कर उन्होंने कई युवाओं की नौकरी के लिए उसे 81.60 लाख रुपए दिए। कुछ दिन बाद सतनाम ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर लाकर थमा दिए, जो बाद में फर्जी निकले। जिस पर उन्होंने जब दी गई रकम वापस मांगी, तो वह टालमटोल करने लगा। इतना ही नहीं दबाव बनाने पर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.