आगरा, दिसम्बर 15 -- सिढ़पुरा के गांव नगला महर्जी के रहने वाले रवि कुमार के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख 50 हजार रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ठगी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को शिकायती पत्र दिया है। सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे रवि कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि एटा में जलेसर के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे पांच लाख 50 हजार रूपए की ठगी की है। यह धनराशि उसने दो बार में ऑनलाइन अपने खातों में प्राप्त किए हैं। जब रवि की नौकरी नहीं लगी तो उसने रूपए वापस मांगने उसके घर गया तो उसके साथ अभद्रता व मारपीट की गई। उसने कहा कि ठगी व मारपीट की शिकायत कोतवाली में की तो कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह एसपी से शिकायत करने के लिए आया है। पीड़ित ने बताया कि एसपी ने इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.