वाराणसी, फरवरी 15 -- पिंडरा, संवाद। नौकरी के नाम पर छह लाख की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ागांव पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़त ने एसीपी पिंडरा से गुहार लगाई थी। पचरासी गांव निवासी अनुराग वर्मा ने बताया कि परिवार के सुनील के माध्यम से लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। उसने खुद को पूर्वोत्तर रेलवे में सहायक परिवहन आयुक्त बताया। उसने ग्रुप डी में नियुक्ति के नाम पर अपने परिचित मनोज कुमार सिंह के खाते में 2.75 लाख रुपये, 3.25 लाख रुपये मंगवाए। साथ ही फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया। नौकरी न लगने पर बीते 31 मई को जब पैसा मांगा तो गाली गलौज देते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...