खगडि़या, जनवरी 8 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले की मानसी रेल पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में जमुईिजले के एक पंचायत सचिव संजीत कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी मानसी रेल पुलिस ने जमुई जिले के चकाई मोड़ से की। उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में मानसी रेल थाना कांड संख्या 03/2022 के तहत साढ़ेआठ लाख रुपए ठगी की प्राथमिकी की गई थी। बदलाघाट में यूपी के एक युवक अमित कुमार को फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र देकर टिकट क्लर्क बनाया। उसके विरुद्ध बदला घाट रेलवे स्टेशन के तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने जांचोपरांत केस दर्ज किया था। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त सारण जिले के रिविलगंज थानान्तर्गत सिमरिया गंाव के वार्डंनबर दो निवासी विजय चौधरी का 31 वर्षीय पुत्र बताया जा रहा है। जो वर्तमान में जमुई जिल...