प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एक महिला को विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। जार्जटाउन पुलिस ने अल्लापुर किदवई नगर निवासी वीरेंद्र कुमार व उनकी पत्नी माधुरी और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। टैगोर टाउन निवासी वरुण कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात अल्लापुर किदवई नगर के वीरेंद्र कुमार तिवारी से हुई। एक विद्यालय में लिपिक वीरेंद्र तिवारी अपनी पत्नी माधुरी व अपने बेटे को लेकर घर पर आया। आरोप है कि वरुण की पत्नी रितिका को विद्यालय में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में 15 लाख रुपये और एमए, बीएड के शैक्षणिक प्रमाण पत्र लिए। छह माह के अंदर नियुक्ति होने का झांसा दिया। लेकिन, निर्धारित समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं...