रांची, जून 23 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के मंगरदहा विस्थापित समिति के बैनर तले अध्यक्ष विक्रम गंझू व उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विस्थापित ग्रामीणों ने सोमवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करते हुए सुबह 10 बजे से सीएचपी/सीपीपी परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग को पूरी तरह बंद करा दिया। इसके साथ ही राजधर साइडिंग व अशोका परियोजना अंतर्गत अंडरग्राउंड माइंस में चल रहे कार्य को भी बंद करा दिया। विस्थापित ग्रामीण मंगरदहा बस्ती के जिन विस्थापितों की नौकरी अभी लंबित है, उन्हें शीघ्र नियुक्त देने, सभी आउटसोर्सिंग एवं अंडरग्राउंड परियोजनाओं में स्थानीय विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता देने, विस्थापितों के हितों से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, सीसीएल को केवल अपने सीमा क्षेत्र में ही खनन कार्य करने समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.