रांची, फरवरी 9 -- रांची, संवाददाता। सीआईपी में कार्यरत निजी सुरक्षाकर्मियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा से हटाए जाने के विरोध में सातवें दिन अनोखे तरीके से आंदोलन किया। सीआईपी सुरक्षाकर्मी अधिकार संघर्ष के बैनर तले आंदोलनरत सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को भिक्षाटन कर नौकरी में फिर से बहाली की मांग की। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि जब तक उन्हें दोबारा नौकरी पर नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। भिक्षाटन के दौरान कांके विधायक सुरेश बैठा, राहगीरों, दुकानों, फल ठेलों, चाय की टपरियों, सैलून और दुकानों में जाकर भिक्षाटन किया। विधायक सुरेश बैठा ने आश्वस्त किया कि सुरक्षाकर्मियों की मांगों पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। सीआईपी निदेशक स्तर पर भी इस मामले में पहल की जा रही है। भिक्षाटन कार्यक्रम में चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.