छपरा, मई 22 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि।नौकरी की दौड़ में जोश व जज्बे से 22 की उम्र को 39 साल से पार के अभ्यर्थी मात दे रहे हैं। अधेड़ हो चुके अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि बेरोजगारी के दौर में हो सकता है कि उम्र के इस पड़ाव पर ही सरकारी नौकरी लग जाए। हम बात कर रहे हैं होमगार्ड अभ्यर्थियों की। शारीरिक जांच के आधार पर इनको सरकार नौकरी देगी। जिला मुख्यालय के जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में अधेड़ उम्र के अभ्यर्थी दौड़-कूद की जांच में पसीना बहाते दिख रहे हैं। लक्ष्य भी तय है। पुरुष अभ्यर्थियों को एक मील यानी 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी है। वहीं महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ पांच मिनट के अंदर लगानी होगी। जो अभ्यर्थी दौड़ पूरी करने के लिए तय समय सीमा से ज्यादा टाइम लेते हैं, वे दौड़ से असफल हो रहे हैंऔर अगले चरणों में आगे नहीं बढ़ रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.