लखनऊ, जनवरी 25 -- नवभारत हिंदू सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनकर एक ठग ने महिला से 50 हजार रुपये ढेंठ लिए। ठग ने जलशक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया था। पीड़िता सचिवालय पहुंची तो फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़िता ने मलिहाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फिरोजपुर गांव निवासी काजल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सौरभ सैनी उर्फ सानू से हुई। बातचीत में आरोपी ने खुद को विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश और नवभारत हिंदू सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए भाजपा सरकार में अच्छी पैठ होने की बात कही। अगर वह चाहे तो फिरोजपुर गांव में ही जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर उसकी नियुक्ति करा सकते है। पीड़िता काजल ने नौकरी के लिए हामी भरी तो आरोपी ...