बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। इंस्टाग्राम पर मिली महिला और उसके साथियों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर खेड़की गांव के युवक से 80 हजार रुपये और पासपोर्ट हड़प लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। खेड़की गांव निवासी सागर शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर सीरत नाम की महिला से नौकरी के लिए बातचीत हुई। इसके बाद सीरत ने चंडीगढ़ के सेक्टर 31 में वीजाहट नाम से बने अपने कार्यालय में बुलाया और एक कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अमन नाम के युवक से मिलवाया। दोनों ने नौकरी के लिए उसका शपथपत्र भी तैयार कराया। इसके बाद फाइल चार्ज के नाम पर 75 हजार रुपये नकद और पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। साथ ही जांच के लिए उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। इसके बाद दोबारा चंडीगढ़ में वीजाहट कार्यालय ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.