सोनभद्र, मई 22 -- शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया खदान में मिट्टी हटाने (ओबी) में लगी कलिंगा कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के निमियाटांड़ बस्ती निवासी कल्याण सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि एक नंबर से फोन आया था कि कलिंगा कंपनी में नौकरी के लिए एडवांस के रूप में एक लाख दे दो। जूनियर का फोन आएगा उससे बात कर पूरी फॉर्मेलिटी कर लेना। उसके बाद ए फॉर्म भरने के बाद एक लाख देने कों बोला गया। लालच में आकर कलिंगा कंपनी में नौकरी के लिए बीते 15 मई को खड़िया महाप्रबंधक कार्यालय के समीप एक बोलेरो से आए लोगों को एक लाख दे दिया। उसके बाद 17 मई को उक्त बोलेरों से आए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.