संभल, मई 4 -- थाना क्षेत्र के गांव की एक विवाहित महिला ने एक व्यक्ति पर नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात निवासी निजामुद्दीन पुत्र उमर शेख का उनके घर आना-जाना था। निजामुद्दीन ने सफाईकर्मी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसका विश्वास जीता और कई बार अपने साथ ले जाकर अवैध संबंध बनाए। मोनिका का आरोप है कि निजामुद्दीन ने इस दौरान उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए, और जब उसने नौकरी की बात की तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस बारे में पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई, जिसके बाद वह उसे लेकर थाना असमोली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.