रुडकी, अप्रैल 26 -- किशोरी को कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को एक होटल में लेकर गए और इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार को आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल को उसका परिवार खेत पर गया हुआ था। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गांव के दो युवकों ने उसकी पुत्री को आधार कार्ड लेकर अपने घर बुलाया। आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर एक कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है दोनों युवकों ने किशोरी को चाकू दिखाते हुए होटल में चलने को कहा। होटल नहीं जाने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.