हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 14 -- यूपी के फिरोजाबाद में एक नाबालिग लड़की घर से भाग गई। साथ में वो अपनी एक सहेली को भी लेकर फरार हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद घर वालों को फोन पर मैसेज करके दी। घर वाले लड़कियों की तलाश में लगे और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्ष की उम्र की दो किशोरियों के गायब होने से अफरा-तफरी मच गई। गायब होने वाली किशोरियों में से एक ने घर पर मैसेज भी किया है कि वह नौकरी करने जा रही है। परेशान परिजन तलाश में जुटे हैं। पुलिस से भी गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार मामला थाना जसराना के एक गांव से जुड़ा है। गांव में रहने वाले दो परिवारों की 16 वर्षीय किशोरियां 11 मई को दोपहर 11 बजे घर से शिकोहाबाद के लिए निकली थीं। इन्होंने परिजनों से कहा था कि शिकोहाबाद तक किसी काम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.