पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 4 फरवरी को सुबह 10 बजे उसकी 21 वर्षीय पुत्री घर से लेखराज चौराहे पर एक कार्यालय में काम करने की बात कह कर गई थी। जब शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो उसने कार्यालय में पता किया। जिस पर पता चला कि वह उस दिन कार्यालय गई ही नहीं थी। उसकी पुत्री का फोन भी बंद आ रहा है। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...