मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अपनी नौकरानी पर गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नवंबर माह की बताई जा रही है। थाना सिविल लाइंस के कांठ रोड स्थित प्रकाश एनक्लेव निवासी अलीशा प्राइवेट जॉब करती हैं। उनके पिता परवेज सलीम सिद्दीकी सरकारी कर्मचारी हैं। आरोप लगाया कि घर पर काम करने वाली नौकरानी नीरज ने गहने चोरी कर लिए। एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नीरज के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.