चतरा, फरवरी 15 -- टंडवा निज प्रतिनिधि कबरा पंचायत के सिसय गांव की 16 वर्षीय करिश्मा की पटना में हत्या के आरोप में टंडवा पुलिस ने शव पहूचाने आयी मालकिन 35 वर्षीय महिला मनीषा कुमारी, पति रामप्रवेश केवट और ड्राइवर सुजीत कुमार पिता गंगा विषुण दास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेजा जायेगा। जबकि जिस कार से शव को लाया गया उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतका के पिता केवल भुइयां द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 में केवल भुइयां की बेटी करिश्मा एक रिश्तेदार के माध्यम से पटना में मनीषा कुमारी के घर में काम करने के लिए गयी हुई थी। साल भर सबकुछ ठीक ठाक रहा। 14 फरवरी को अचानक उसका शव लेकर मालकिन मृतका के पिता के टंडवा प्रखंड के सिसई स्थित घर आ गयी। इंस्पेक्टर अनिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.