पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् की नौंवी की परीक्षा में दूसरे दिन बुधवार को 35747 परीक्षार्थियों में 35422 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 325 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पलामू में परीक्षा संचालन के लिए 76 परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे। जिला शिक्षा अधीक्षक सह डीइओ संदीप कुमार ने कहा कि नौंवी की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हो गई। सीसीटीवी के निगरानी में नौंवी कक्षा की परीक्षा ली गई। नौंवी की परीक्षा ओएमआर सीट पर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.